STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Romance

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Romance

“मेरे जीवन साथी”

“मेरे जीवन साथी”

1 min
28

तुम्हारे बिना मेरा गुजारा नहीं है तुझे छोड़कर मैं अब जाऊँ कहाँ

दूर ही रहकर जो तुमको देखा मुझको तेरे बिन न भाए यहाँ

तुम्हारे बिना मेरा गुजारा नहीं है तुझे छोड़कर मैं अब जाऊँ कहाँ

दूर ही रहकर जो तुमको देखा मुझको तेरे बिन न भाए यहाँ

         करो कुछ यतन

         मिलते रहें हम

         नए गीतों की

         रचना करें हम

         संगीत का हो

         संगम यहाँ पर

         नए धुन की

         रचना करें हम

तुझे छोड़ के मेरी रचना अधूरी सुंदर सा संगीत मैं पाऊँ कहाँ

दूर ही रहकर जो तुमको देखा मुझको तेरे बिन न भाए यहाँ ………

         तुम्हें पाया है

         मुझे सबकुछ मिला

         मेरे दिल में

         प्यार का फूल खिला

         जीवन में खुश

         रहना है मुझको

         एक नया प्यारा का

         सिलसिला मिला

इस पल को कोई कैसे भुलाए इसे छोड़ कर अब जाऊँ कहाँ

दूर ही रहकर जो तुमको देखा मुझको तेरे बिन न भाए यहाँ

        करो आज वादा

        हम साथ होंगे 

        जनम जनम तक

        नहीं बिछुड़ेंगे

        आए कोई भी

        हम पे मुसीबत

        नहीं गम है कोई

        मिल के लड़ेंगे

जन्नत मिली मुझे तेरे साथ रह के ऐसी जगह आखिर मैं पाऊँ कहाँ

दूर ही रहकर जो तुमको देखा मुझको तेरे बिन न भाए यहाँ

तुम्हारे बिना मेरा गुजारा नहीं है तुझे छोड़कर मैं अब जाऊँ कहाँ

दूर ही रहकर जो तुमको देखा मुझको तेरे बिन न भाए यहाँ !!

రచనకు రేటింగ్ ఇవ్వండి
లాగిన్

Similar hindi poem from Romance