STORYMIRROR

Nirdosh Jain

Classics

4  

Nirdosh Jain

Classics

मेरा झारखंड महान

मेरा झारखंड महान

1 min
497

मेरा झारखंड महान,मेरा झारखंड महान 

ये ही शान ए हिंदुस्तान ये तो शान ए हिंदुस्तान 

हमको है अभिमान हमारी झारखंडी पहचान 

 मेरा झारखंड महान, मेरा झारखंड महान 


देश को इस पर नाज हमारा ये ही अभिमान 

बिरसामुंडा कि इस भूमि को लख, लख प्रणाम 

हर हाथ को काम यहां, हर चेहरे पर मुस्कान 

मेरा झारखंड महान,मेरा झारखंड महान 


कोयला, माइका, लोहा, पत्थर कि यहां खान 

देश के विकाश में, झारखंड का प्रथम स्थान 

हर प्रांत के लोगो को मिलता है यहां सम्मान 

हिंदु, सिख, ईसाई, मुस्लिम सब है एक समान 

नहीं भेद भाव किसी में यही तो है हिंदुस्तान 

मेरा झारखंड महान, मेरा झारखंड महान 


यही बाबा भोलेनाथ का है,बैजनाथ धाम 

सर्व धर्म के तीर्थ यहां ये है झारखंड कि शान 

जैन धर्म के बीस तीर्थंकर कि निर्वाण भूमि 

सम्मेद शिखर पहाड़ .ये तो अपना तीर्थ धाम 

मंदिर, मस्जिद, चर्च,गुरुद्वारों कि एक ही पहचान 

अनेकता में एकता ये ही झारखंड का अभिमान 

मेरा झारखंड महान "लक्ष्य" मेरा झारखंड महान 

ये तो शान ए हिंदुस्तान मेरा झारखंड महान 

मेरा देश है महान,मेरा देश है महान 

मेरी जान, मेरी पहचान मेरा शान मेरा अभिमान 

मेरा देश है महान ..हिंदु, मुसलमान कि शान 

 मेरा झारखंड महान,मेरा झारखंड महान 


 जय हिंद, जय जय झारखंड जय हिंदी 

झारखंड स्थापना दिवस कि देश के सभी नागरिकों

 को बधाई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics