STORYMIRROR

Kiran Bala

Inspirational

4  

Kiran Bala

Inspirational

मेरा देश महान

मेरा देश महान

1 min
218


है वीरों की भूमि मेरा देश महान

वीरता की अद्भुत मिसाल

भारत माँ का सपूत कमाल

क्रान्ति की जो जला मशाल


देने फिरंगियो को मुहँ तोड़ जवाब

ले आजाद हिंद फौज को साथ

कर जय-हिन्द से गुंजित आकाश


बढ़ चला तूफानी वेग के साथ

युद्ध का करने वो शंख -नाद

दूंगा आजादी हो यदि रक्त कुर्बान


गूँज उठी बर्मा में भीषण ललकार

स्वतंत्रता हेतु जिसने किया यलगार

धन्य-धन्य वीर सुभाष महान

है वीरों की भूमि मेरा देश महान


दे पंच प्यारे और पंच ककार

खालसा पंत का किया आगाज

थे जो कवि गुरू योद्धा अपार

कर चले अपना सर्वस्व बलिदान


किया सदैव प्रेम एकता का प्रसार

शिक्षा से अपनी मिटाया अंधकार

धर्म के लिए कर चले सर्वस्व बलिदान

कहे जिन्हें सर्वंवंश दानी ये संसार


भक्ति-शक्ति की वो अद्वितीय मिसाल

गुरूओं में थे जो दशम अवतार

संत सिपाही कहे जिन्हें जहान

धन्य -धन्य गुरु गोविंद सिंह महान

है वीरों की भूमि मेरा देश महान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational