मेरा देश महान है
मेरा देश महान है
मेरे भारत की विविधता ही,
मेरे भारत की पहचान है।
मेरा देश तो सारे देशों से ही,
खूब खूब ही महान है।
नीचे लहलहाती धरती,
और ऊपर खुला आसमान है।
चारों ओर ही लहलहाते पेड़,
और खेत व खलिहान हैं।
गांवों और शहरों में बसा ये,
हमारा प्यारा हिंदुस्तान है।
कुदरत के रंगीन रंगों से सजा ये,
हमारा न्यारा हिंदुस्तान है।
विविध धर्मों और जातियों से ही,
बनी इसकी अनोखी शान है।
इसकी कला, संस्कृति और त्यौहारों में ही,
बसती हम हिंदुस्तानियों की जान है।
इसकी सादगी और मेहमाननवाज़ी का,
होता हर जगह पर गुणगान है।
इसकी एकता व आपसी बंधुत्व पर,
मुझे खूब खूब ही अभिमान है।
