STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

मेरा देश बहुत ही प्यारा है

मेरा देश बहुत ही प्यारा है

1 min
401

बोल- मेरा देश बहुत ही प्यारा है


मेरा देश बहुत ही प्यारा है,

सारे जग से बिल्कुल न्यारा है,

मुझे मेरा देश है, होए,

मुझे मेरा देश है ख़ूब भाए,

बेहद बेहद ही मुझे भाए।

खूब भाए, 

बेहद भाए,

मेरा देश है मुझको,

बहुत भाए।


मेरे देश में कितने ही धर्म हैं,

कितनी जातियों के लोग हैं,

हर कोई आपस में, होए,

हर कोई आपस में मिल के चले,

मिल के हर कोई हँस के चले,

मिल के चले, 

हँस के चले,

मेरे भारत में हर कोई,

इक दूजे के संग-संग चले।


मेरे देश में कितने पर्वत है,

जो मेरे देश की शोभा हैं।

जिसको देखने, होए,

जिसको देखने कहाँ कहाँ,

से लोग हैं मेरे भारत आते,

यहाँ से आते,

वहाँ से आते,

कहाँ कहाँ से हैं लोग,

मेरे भारत में आते।


मेरे देश के कितने ही शहीद हैं,

मेरे प्यारे भारत के सपूत हैं,

उन सब पर मुझको, होए,

उन सब पर मुझको नाज़ है,

बेहद बेहद ही फ़ख्र है।

नाज़ है,

फ़ख्र है,

उन सब पर मुझको,

ग़ुरूर है।

अपने प्यारे देश से मुझको,

प्यार है।

मेरे भारत से मुझको,

प्यार है।

होए होए होए होए होए होए

होए होए होए होए होए होए होए



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational