STORYMIRROR

Ritu Agrawal

Comedy

4  

Ritu Agrawal

Comedy

मेरा चाइनीज़ फ़ोन

मेरा चाइनीज़ फ़ोन

1 min
520

मेरा फोन भी बड़ा ही घटिया है,

बार-बार ये हैंग हो जाता है।

जब चाहूं फोटोस स्क्रॉल करना,

ब्लैक स्क्रीन मुझे ये दिखाता है।

हाय रे घटिया फ़ोन, हाय रे चाइनीज़ फोन।

हाय रे घटिया फ़ोन, हाय रे चाइनीज़ फोन।

पूरी रात इसे मैं चार्ज करूँ,

दो घंटे में ही डिस्चार्ज हो जाता है।

परेशान हूँ मैं चार्ज कर- कर के,

बार-बार बंद होकर मुझे चिढ़ाता है।

हाय रे घटिया फ़ोन, हाय रे चाइनीज़ फोन।

हाय रे घटिया फ़ोन, हाय रे चाइनीज़ फोन।

खरीदना चाहूँ एप्पल का फ़ोन,

कीमत देखकर मन घबराता है।

कोई तो बना दे सस्ता सा अच्छा फोन,

चाइनीज़ फोन पर बड़ा गुस्सा आता है।

हाय रे घटिया फ़ोन, हाय रे चाइनीज़ फोन।

हाय रे घटिया फ़ोन, हाय रे चाइनीज़ फोन।

जो मुझसे प्यार निभाएगा,

मेरी मुस्कान पर मर-मिट जाएगा।

वो देगा मुझको आईफोन ज़रूर,

मेरा सच्चा आशिक वही कलाएगा।

मिल जाए आईफोन तो फ़ेंक दूँ चाइनीज फ़ोन।

हाय रे घटिया फ़ोन, हाय रे चाइनीस फोन।


गाने की धुन - मेरा दिल भी कितना पागल है, ये प्यार तो तुमसे करता है।

फ़िल्म - साजन

गीतकार - समीर



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy