STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

मदहोंश सरगम

मदहोंश सरगम

1 min
18

मेरे इश्क की गज़ल की स्याही है तू,
मेरे कलम को शब्दों से सजाती है तू,

जब मै तेरी गज़ल लिखता हूँ सनम,
हर शब्द में मुझको नज़र आती है तू।

मेरी इश्क की गज़ल का मक्ता है तू,
मेरी गज़ल का खूबसूरत मत्ला है तू,

जब भी मै गज़ल लिखता हूंँ सनम,
गज़ल की मिसरा की मुस्कान है तू।

मेरी गज़ल का श्रृंगारिक रदीफ़ है तू,
मेरी गज़ल का जीवंत काफ़िया है तू,

"मुरली" जब स्वरबद्ध करता हूंँ सनम,
मेरी गज़ल की मदहोंश सरगम है तू।

 रचना:-धनज़ीभाई गढीया"मुरली" (ज़ुनागढ - गुजरात)


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama