STORYMIRROR

Gaurang Rajeshbhai Chudasama

Fantasy Others

3  

Gaurang Rajeshbhai Chudasama

Fantasy Others

मैं

मैं

1 min
236

जिंदगी के छोटे से सफर का सवाल हूं,

दोस्त कहते है के में लाजवाब हूं।

दोस्ती निभाने में बेमिसाल हूं,

दुश्मनी निभाने में खूंखार हूं।

सवाल पूछने में मजेदार हूं ,

जवाब देने में दमदार हूं।

दूसरों को खुशी देने में साथिदार हूं,

दूसरों की मदद लेकर कर्जदार हूं।

जिंदगी के हसीन सफर का सौदागर हूं ,

अंधेरे में राह ढूंढने का उजागर हूं।

बाहर से देखने में जबरदस्त हूं ,

अंदर से समझने में दिलचस्प हूं।

ना समझने पर सुलझन हूं ,

समझने पर ज्यादा उलझन हूं।

दिल की कलम से जिंदगी लिखता हूं ,

ख्वाबों के शब्दो से मंजिलों कि

डगर चलता रहता हूं।


Rate this content
Log in

More hindi poem from Gaurang Rajeshbhai Chudasama

Similar hindi poem from Fantasy