STORYMIRROR

GENIUS BOY RAM

Inspirational

4  

GENIUS BOY RAM

Inspirational

मैं भारतीय हूं

मैं भारतीय हूं

1 min
326

शिव का स्वरूप मैं, भद्रकाली का पुत्र हूं।

राम सा चेतना मैं, कृष्ण सा राजनीतिज्ञ हूं।।

हां, मैं भारतीय हूं।।


सीता की सत्य मैं, राधा का प्रेम हूं।

कर्ण सा मित्र मैं, हनुमान जैसा भक्त हूं।।

हां, मैं भारतीय हूं।।


प्रताप की भुजा मैं, शिवाजी का तलवार हूं।

मुहम्मद गौरी को रौदने वाले, चौहान का इतिहास हूं।

हां, मैं भारतीय हूं।।


चाणक्य सा अर्थशास्त्री मैं, विवेकानंद सा वक्ता हूं।

दुनिया को गिनती सिखाने वाले, आर्यभट्ट सा गणितज्ञ हूं।

हां, मैं भारतीय हूं।।


गांधी की अहिंसा मैं, भगत सिंह का ललकार हूं।

1857 की क्रांति वाली, रानी का इतिहास हूं।

हां, मैं भारतीय हूं।।


गीता हूं, रामायण हूं और पवित्र कुरान हूं।

वसुधैव कुटुंबकम् वाले, भारत माता की संतान हूं।

हां, मैं भारतीय हूं।।


गंगा हूं मैं, गोदावरी हूं मैं, तीर्थराज प्रयाग हूं।

मानव कल्याण करने वाले , 18 पुराणों का रचनाकार हूं।।

हां, मैं भारतीय हूं।।

रामसेतु सा संकल्प हूं मैं, मांझी सा दृढ़ विश्वास हूं।

अंतरिक्ष में तिरंगा लहराने वाले, 138 करोड़ का अभिमान हूं।।  

हां, मैं भारतीय हूं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational