STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action

4  

Arunima Bahadur

Action

मै एक नारी हूँ

मै एक नारी हूँ

1 min
275

मैं एक नारी हूँ

संपूर्णता की कहानी हूँ

मैं एक नारी हूँ

मैं चाह लूँ तो रच दूँ नया जहाँ

मेरे सम्मुख न टिके गम कोई


मैं मुस्कुरा के सारे गम भुलाती हूँ

हर पल उम्मीद की किरण जगाती हूँ

कभी माँ सा ममत्व लुटाती हूँ

कभी असुरो के नाश हेतु मां काली बन जाती हूं

न करना भूल मुझे एक खिलौना समझने की,


वर्ना मैं प्रचंड रूप में आती हूँ।

मेरी सौम्यता मेरा प्रेम है,

मेरा समर्पण हैं, मेरा स्नेह हैं

अपने सद्गुणों से बनाती हूँ नया जहां

वही दुष्टों को भी मैं मिटाती यहाँ


कलयुगी रावणों पर मैं आज भी भारी हूँ

कलयुगी रावणों पर मैं आज भी भारी हूँ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action