STORYMIRROR

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Inspirational

3  

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Inspirational

मै भारतीय मै संविधान पढूँगा

मै भारतीय मै संविधान पढूँगा

1 min
553

मैं भारतीय 

भारतीय ही रहूँगा 

ना नफरत पढूँगा 

ना इनकार पढूँगा 

मोहब्बत के मीठे बोल जैसा 

मैं संविधान पढूँगा 


मैं भारतीय 

मैं संविधान पढूँगा।


हर धर्म को पढूँगा 

धर्म का नाम पढूँगा 

मैं भारतीय 

मैं संविधान पढूँगा।


गुरू-ग्रंथ को पढूँगा 

बाईबल भी पढूँगा,

गीता को पढूँगा 

मैंं कुरान भी पढूँगा,

मैंं भारतीय 

मैंं संविधान पढूँगा।


हर जुल्म से लडूंगा 

अन्याय से लडूंगा,

ताकत से लडूंगा

मैंं जुबान से लडूंगा,


मैं नागरिक देश का 

मैं नागरिक ही रहूंगा,

जो गद्दार कहोगे तो

मैं चुप ना रहूंगा,


सच्चा है संविधान मेरा 

मैं संविधान पढूँगा।


प्रेमचंद को पढूँगा 

मैं वसिम को पढूँगा,

गालिब को पढूँगा 

अम्बेडकर को पढूँगा,


मूल पढूँगा 

मैं अधिकार पढूँगा,

मैं भारतीय 

मैं संविधान पढूँगा,


अनुच्छेद पढूँगा 

नीति को पढूँगा

मानवता पढूँगा 

विचार पढूँगा


मैं भारतीय 

मैं संविधान पढूँगा।


कर्तव्य पढूँगा 

इतिहास पढूँगा 

संघ पढूँगा 

भारत को पढूँगा


नागरिकता पढूँगा 

आधार पढूँगा 

ऐसा है संविधान मेरा 

हर बार पढूँगा


मैं भारतीय  

मैं संविधान पढूँगा।

मैं भारतीय 

मैं संविधान पढूँगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational