STORYMIRROR

Rupesh Kumar

Abstract Inspirational

4  

Rupesh Kumar

Abstract Inspirational

मै भारत मां का बेटा हू

मै भारत मां का बेटा हू

1 min
246

मैं भारत माँ का बेटा हूँ,

भारत माँ मेरी माता है,

भारत मां का लाल हूँ,

भारत माँ का सोना हूँ,


मैं भारत माँ का बेटा हूँ,

भारत माँ मेरी आँसू है,

भारत माँ की छांव में,

हर दिन सुकून पाता हूँ,


मैं माँ का बेटा हूँ,

भारती की मैं आशियाने में,

हर दिन-रात भटकता हूँ,

भारत माँ आन-बान-शान है मेरी,


मैं भारत माँ का बेटा हूँ,

भारत माँ को पुजता हूँ मैं,

भारत माँ की राह चलता हूँ मैं,

भारत माँ आरजू है मेरी,


मैं भारत माँ का बेटा हूँ,

मेरी भारत माँ विश्व की सिरमौर है,

जिसे सारी दुनिया में पूजा जाता,

जहाँ राम की पूजा होती,

सभी अल्लाह को पुकारते है,

गुरुनानक देव जन्म लिए,


मैं भारत माँ का बेटा हूँ,

जहाँ जैन धर्म की उत्पत्ति हुई,

महावीर यहाँ पैदा हुये,

बुद्ध ये जन्म भूमि हुई,


मैं भारत माँ का बेटा हूँ,

जहाँ रफी साहब राम का गीत सुनाते,

प्रेमचंद्र बच्चों को ईदगाह सुनाते,

कितनी प्यारी हमारी भूमि,


मैं भारत माँ का बेटा हूँ,

जहाँ ज्ञान का उद्भव हुआ,

विश्व में शान्ति का पाठ पढ़ाया,

जहाँ आर्यभट्ट, भास्कर का जन्म हुआ,


मैं भारत माँ का बेटा हूँ !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract