STORYMIRROR

Rupesh Kumar

Inspirational

4  

Rupesh Kumar

Inspirational

माँ

माँ

1 min
255

माँ एक महान शक्ति होती है, 

जो हमेशा हमारे साथ होती है,

वह हमें जीने के रास्ते दिखाती है

और हमे चलना सिखलाती है।


जब हम अकेले कहीं दूर होते हैं,

तो हमें माँ का प्यार समझ आता है,

माँ हमें सुनती है, हमें समझाती है,

और हमें सही राह दिखलाती है।


जब दुखी होते हैं तो माँ संभालती है,

उस दुख से हमे बाहर निकालती है,

जब हम सफलता के लिए लड़ते हैं,

तो माँ हमें हमेशा प्रेरणा देती रहती है।


माँ की ममता असीमित है,

माँ के आँचल मे सारी दुनिया है,

माँ की शक्ति अद्भुत, अलौकिक है,

जो हमें हमेशा सही राह दिखाती है।


हम सबको माँ की सेवा करनी चाहिए,

हमेशा माँ का सम्मान करना चाहिए,

माँ ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है,

बेजोड़ खुशियों का संचार करती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational