STORYMIRROR

Antariksha Saha

Romance Inspirational

4  

Antariksha Saha

Romance Inspirational

माना सितारे गर्दिश मे है

माना सितारे गर्दिश मे है

1 min
254

माना सितारे गर्दिश में है 

माना आज हम हारे हुए है 

माना सभी ने साथ छोड़े हुए है 

पर जीना छोड़ नहीं सकते 

अपनों की जरूरत से मुँह नहीं मोड़ सकते 


सतत संग्राम मकसद नहीं था 

पर अभी यह फलसफा बन गया है 

दिल जलता है तन जलता है 

पर सोना हमेशा तपता रहे 

यह बेमतलब होता है 


माना सितारे गर्दिश मे है 

स्वार्थ की इस दुनिया मे 

कोई अपना नहीं 

थक जाना गिर जाना होता है 

और फिर धूल पोछ

आगे बढ़ना होता है 


कोई साहिल की तलाश नहीं 

जीवन जीना मानो एक संघर्ष है 

गम से दोस्ती हो चुकी है 

एक वह ही है जो साथ छोड़ता नहीं 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance