STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Inspirational

2  

Kawaljeet GILL

Inspirational

माँ

माँ

1 min
358

गरीब माँ का दर्द देखकर 

आँखें भर आती है

अपने लाडलो की खातिर

क्या क्या झूठ बोल देती है


खाने वाले हो पाँच लोग 

और रोटी हो चार

तो बच्चों का पेट वो भर देती है

और खुद भूखी वो सो जाती है


जब कुछ भी ना हो खाने को

तो बच्चों को पानी पीला ही सुला देती है

कहती है मेरे लाल जल्दी से सो जाओ

ख्वाबो में फरिश्ते आएंगे

खाना लेकर पेट भर कर खा लेना


जाने कितना दर्द होता होगा

उसको भी जब वो ये झूठ बोलती है

उसका दर्द देखकर ईश्वर भी

रो पड़ता होगा


ना ही रहने को उसके पास

एक अच्छी छत ना ही खाने को

दो वक्त की रोटी

फिर भी हिम्मत नही हारती

वो माँ बच्चों की खातिर

जाने कौन कौन से पापड़ बेलती है


माँ के कर्ज भला कहाँ कोई चुका पायेगा 

माँ की कुर्बानियो की कद्र कर लो

जन्नत यही मिल जाएगी 

ईश्वर को मत ढूँढो यहां वहां

माँ के रूप में ईश्वर तुम को मिल जाएंगे



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational