STORYMIRROR

डॉ.निशा नंदिनी भारतीय

Abstract

4  

डॉ.निशा नंदिनी भारतीय

Abstract

माँ कभी मरती नहीं है

माँ कभी मरती नहीं है

1 min
381

कौन कहता है 

माँ नहीं रही

जब तक रहेगी बेटी 

तब तक रहेगी माँ 

माँ कभी मरती नहीं है। 

हर बेटी के हृदय में 

छिपी होती है

जाने अनजाने 

चरित्र में आत्मसात होकर

हर काम में प्रकट हो

अपना रूप दिखा जाती है। 


घर बुहारती झाड़ू में 

चूल्हे की रोटी में 

उबलती दाल में 

बिस्तर की सिलवटों में

हिसाब के कागज़ में 

कहे अनकहे शब्दों में 

घरेलू दवाओं में 

बच्चों की लोरी में 

स्कूल भेजते बच्चों में 

गृहस्थी के हर काम में 

दिखाई देती है हर पल।


कौन कहता है माँ नहीं रही

माँ कभी मरती नहीं है। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract