मां दुर्गे ब्राह्मचारिणी
मां दुर्गे ब्राह्मचारिणी
माँ जगदम्बे , ब्राह्मचारिणी !
माता शरन्या हे भवानी!!
तुम्हें पूजे तुझे दिन रात!
हे कल्याणी तेरे शरणार्थ!!
करबद्ध आपसे है विनती!
मेरे घर में पधारिये हे भगवती!!
जग जननी जग कल्याणी!
हे नव दुर्गा हे माता रानी!!
हमारे सारे दुःख हरे !
हे माता, शेर की सवारी करे!!
जो मैया मेरे सिर पर हाथ धरे!
हमारे सब काम पूर्ण करें!!
माता हमें हिम्मत व शक्ति दिलाइए!
मेरे जीवन संघर्ष को सुगम बनाइए!!
मेरी नन्ही कलम को मिले ख्याति,
मुझ पर कुछ ऐसी कृपा बरसाइये!!