STORYMIRROR

बोधन राम निषाद राज

Abstract

3  

बोधन राम निषाद राज

Abstract

लोकतंत्र

लोकतंत्र

1 min
320


लोकतन्त्र मजबूत हो, ऐसा करना काम

देश धर्म पर मर मिटो, होवे तेरा नाम।


जन गण मन की शान को, आज न आये आँच

आओ सब मिल के चले, बचे रहे ये साँच।


जन मानस सब खुश रहे, मिले सभी को न्याय

ऐसा भारतवर्ष हो,जहाँ सभी सुख आय।


प्रजातन्त्र गर साथ हो, नेता मिले महान

करे सुरक्षा देश की, करो सोच मतदान।


जन जन का जो हित करे,करे काम वो नेक

भारत के जनतंत्र में, रहता संग हरेक।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract