लो टूट गया भ्रम
लो टूट गया भ्रम
लो टूट गया भ्रम
गर लड़को और लड़कियों
में है समानता
तो भ्रूण हत्या के आँकड़ों में
दिख रही क्यूँ अधिकता
गली, कूड़े, चौराहे पर
पैदा कर लड़की क्यूँ
हर कोई छोड़ जाता
लो टूट गया भ्रम
आज भी गाँवो और कस्बो में
लड़कियों को नही पढ़ाया जाता
लड़की हो, पढ़ -लिख कर क्या करोगी
पराया धन लड़की को माना जाता
लो टूट गया भ्रम
लड़की रात को ना अकेली निकल पाती है
निकले तो आवारा करार कर दी जाती है
छिंटा किची कपड़ों पर भी की जाती है
खुद को औरत से ऊपर समझ रहा मर्द
तभी तो बलात्कार के मामले
आये दिन हो रहे दर्ज
लो टूट गया भ्रम.....।