पापा
पापा
1 min
237
बनके आकाश पिता मेरे साथ चलते है
उनकी आशीष बनके
ये बादल जब तब बरसते है
नजरें जब भी देखती है आसमां को
लगता है पिता चाँद, सूरज बन
मेरे जीवन को रोशन करते हैं
जब जब हवाएं चलती है
पिता की ममता बन मुझ पर
मेरे माथे को चूमते हैं
धूप भी जब मुझे छू जाती है
पिता की हिदायतें तब तब याद आती है
रात को सितारे जब आसमां में चमकते हैं
आँखों में अश्रु लिए मेरे नैन
उनको ही ढूँढ़ते हैं
बनके आकाश पिता मेरे साथ चलते हैं
