STORYMIRROR

Sneha Srivastava

Inspirational

4  

Sneha Srivastava

Inspirational

लक्ष्य

लक्ष्य

1 min
304

भेदो अपने लक्ष्य को,

तुम भी एक अर्जुन हो।

मछली की आंख पर रखो नजर,

तुम भी एक अर्जुन हो।


जीवन में अपने लक्ष्य पर ,

साधो अपने बाणों को।

विचलित तनिक भी ना होना,

रहना धर्म पथ पर,

तुम भी एक अर्जुन हो।


इच्छाशक्ति और एकाग्रता ही,

लक्ष्य प्राप्ति में साधक हैं।

बाधक नहीं हो सकता कुछ भी,

तुम भी हो एक वीर,

भेदो अपने लक्ष्य को,

तुम भी एक अर्जुन हो।


रख हौसला खुद पर,

हर युद्ध में विजय शंखनाद बजाते वीर।

लक्ष्य की प्राप्ति की पावन अग्नि में,

खुद को तपाते वीर,

तुम भी एक अर्जुन हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational