"परी कथा"
"परी कथा"
1 min
333
चिन्नी की मां सुनाती थी ,
उसको एक परी कथा।
जादू की छड़ी थी उसके पास,
बच्चों को खूब खिलाती थी
चिन्नी की मां सुनाती थी
उसको एक परी कथा।
दूर आसमान में,
बादलों पर रहती थी।
सुंदर- सुंदर वस्त्रों,
और आभूषणों से सजती थी
इत्र मनमोहक लगाती थी परी
चिन्नी की मां सुनाती थी ,
उसको एक परी कथा।
अपने फूलों से सजे वाहनों में,
धरती पर वह आती थी
छोटे छोटे प्यारे प्यारे बच्चों को,
प्यार से सहलाती थी
बच्चों के पसंद की टॉफियां,
और चॉकलेट लाती थी
चिन्नी की मां सुनाती थी,
उसको एक परी कथा।
