STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Comedy

4  

SUNIL JI GARG

Comedy

लाइक, कमेंट का मायाजाल

लाइक, कमेंट का मायाजाल

1 min
330

मैंने भी सीखा इक जादू

करो प्रशंसा दिल जीतोगे

कभी कभी तिलिस्म टूटता

लगता कभी तो सच बोलोगे


झूठे मित्र इकट्ठे होते, जब

झूठी होती है उनकी तारीफ

लाइक, कमेंट का झूठा खेल

झूठ की आजकल होती जीत


एक और जादू आजकल करते

लाइक, कमेंट भी लेते ख़रीद

बड़ा निराला सोशल मीडिया

उड़ा देता है रातों की नींद


मायाजाल इस जादूगरी का

फंसना इसमें है आसान

मन करता अब उठा कमंडल

हिमालय को करूं प्रस्थान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy