STORYMIRROR

Nirav Rajani "शाद"

Inspirational Others

2  

Nirav Rajani "शाद"

Inspirational Others

क्या चीज़ है

क्या चीज़ है

1 min
158

छूना है तो दिल को छुओ, ये जिस्म क्या चीज़ है,

कोई बतलाओ की भारत की ये रस्म क्या चीज है।


हर नारी में सती है और हर नर में नारायण का वास,

सती को छू कर बतलाए शिव की भस्म क्या चीज़ है।


हो रहा है चीर हरण आज हर नारी का इस जमाने मे,

कोई द्रौपदी से पूछो चुप बैठे हुए भीषम क्या चीज़ है।


मोहज़्ज़ब अब तो नही रहा है ये जमाना ए "शाद"

कोई दुर्योधन बतलाए की भीम की कसम क्या चीज़ है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational