STORYMIRROR

Sanket Yadav

Romance

3  

Sanket Yadav

Romance

कुछ तो वज़ह होगी ना

कुछ तो वज़ह होगी ना

1 min
330

हमारा मिलना कुछ तो वजह होगी ना

यूं ही बेवजह तो नहीं मिले होंगे ना

तुम्हारा मुझे पुकारना और आवाज का गूंजना

कुछ तो साज़िश जरूर होगी ना

हमारा मिलना कुछ तो वजह होगी ना


इन आंखों का एक दूसरे को ढूंढ़ना

तुम्हारा सरेआम नैन लड़ाना

मेरी आंखों में खुद को ढूंढना

कुछ तो वजह होगी ना


उस मोड़ पर तुम्हारा पीछे मुड़कर देखना

देखकर यूं ही मुस्कुराना, और पल में छिप जाना

पल भर के लिए मेरी साँसो का तेज होना

कुछ तो वजह होगी ना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance