STORYMIRROR

Juhi Grover

Abstract

3  

Juhi Grover

Abstract

कुछ लोग

कुछ लोग

1 min
201

अजीब होते हैं कुछ लाेग,

ज़िन्दा होते हुए भी मरने के करीब होते हैं कुछ लोग,

मारने वाले को गले लगा लेते हैं,

बचाने वाले को दूर से ही भगा देते हैं कुछ लोग।


अजीब होते हैं कुछ लोग,

ज़िन्दा रहते झूठ का दामन पकड़े रहते हैं,

मरते मरते सच्चाई उगल जाते हैं कुछ लोग।


अजीब होते हैं कुछ लोग,

दुनिया में जीते जी, सम्मान से नहीं रह पाते हैं,

श्मशान में लाशों के रूप में, पूजे जाते हैं कुछ लोग।


अजीब होते हैं कुछ लोग,

ज़िन्दा होते हुए भी मरने के करीब होते हैं कुछ लोग।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract