STORYMIRROR

Manoranjan Tiwari

Romance

3  

Manoranjan Tiwari

Romance

कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलती

कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलती

1 min
941

एक लम्बे अर्से के बाद,

उस मित्र का फोन आया,

जो दिल के बहुत करीब था,

मगर जीवन के भेड़चाल में,

कहीं विस्मृत सा हो गया था,

ढूंढा होगा कहीं से मेरा नम्बर,

लिया होगा किसी परिचित से,

ये इस बात को पुख्ता करती है,

कि हमारे दरमियां बहुत कुछ,

घटित होने के बावज़ूद भी,

बचा रह गया था मैं उसके अंदर,

और मेरे अन्दर वो बचा रहा क्योंकि

उसकी अवाज सुन कर,

मन में एक खूबसूरत संगीत,

की धून बजने लगी,

अनायास मेरे कानों के आस-पास,

वीणा सी झंकृत होने लगी,

ऐसा लगा जैसे हजार सूर्य,

प्रदीप्त हो गये हो,

मेरे जीवन के हर कोने में,

कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलती,

मन के सच्चे भाव और

उसे ज़ाहिर करने का अंदाज,

सच्ची मोहब्बत और उसका स्वरूप,

प्रेम में बहे आँसू की बूंदें,

और होठों की निच्‍छल मुस्कुराहट,

आज सालों बाद भी हम,

उसी तरह बात कर रहे थे,

जैसे सालों पहले किया करते थे,

ऐसा लग रहा था,

इस दौरान जीवन में कुछ बदला ही नहीं,

कुछ लोग और उनके साथ जुड़ी,

हमारे दिल की भावनाएं कभी नहीं बदलती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance