STORYMIRROR

कुछ अनमोल विचार

कुछ अनमोल विचार

1 min
296


जीवन की समस्या से हो ना निराश

अंत उसका होगा उम्मीद से भी सुंदर

किसी का खराब काम देख क्रोधित ना हो

बल्कि दे दुआ

याद रखे आप है एक महान आत्मा

शब्दों की मार, करे गहरा घाव

इसलिए शब्दों के साथ रहे सावधान

अमीर होने के तरीके दो

या तो जो है उससे संतुष्ट हो जाएं

या जो चाहते है उसको पाने की कोशिश करे

सब संभव होगा

जब खुद पर भरोसा होगा

अपनी मुस्कान को अपने

आंसुओं और गुस्से से ना धोएं

दिमाग को दोस्त बनाएं

अपने हिसाब से उसे चलाएं

जीभ में कोई हड्डी नहीं

इसलिए इसको चलाने में सावधानी अपनाएं

नकारात्मक विचारों को सकारात्मक बनाएं

माइंड एक चुंबक है

ब्लेसिंग सोचेंगे तो ब्लेसिंग ही attract करेंगे

गर समस्याएं सोचेंगे तो उसे ही attract करेंगे

सच एक डेबिट कार्ड

पहले कीमत चुकाए,बाद में आनंद उठाएं

झूठ क्रेडिट कार्ड

पहले आंनद ले बाद में कीमत चुकाए

दुनिया जज करती है

भगवान करते justify

लोग पहुंचाते चोट

ईश्वर करते है हील

जन्म और मृत्यु के बीच छोटा है अंतराल

खुद खुश रहे ,दूसरों को भी खुश करें

और हर पल का आनंद उठाएं

चाहते है गर अपने जीवन में सफलता

तो समस्याओं को भूलने की कोशिश करे

पर समस्या से मिली सीख को कभी ना भूले


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract