करोना का कमाल
करोना का कमाल
सबकी जिंदगी को तूने तबाह कर दिया,
ऐ करोना यह तूने क्या कर दिया।
अम्मी के दफ़्तर चले जाने पर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी को झुलसा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या कर दिया।
जब से महामारी का दर्जा मिला तूने तो अपना कमाल ही दिखा दिया,
जो कहर बड़े पर्दे पर देखे थे उनका तूने एहसास करवा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
गले मिलना, हाथ मिलाना तूने सब छुड़वा दिया,
चल तू ने कम- से- कम नमस्ते की संस्कृति को याद तो दिलवा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
किसी के दूर बैठे अब्बाजान को तूने फ़िर से घर वापस बुला लिया,
तो किसी के दफ़्तर जाने वाले को घर बिठा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
शब्दकोश में महामारी तथा एकांतवास आदि जैसे शब्दों को जुड़वा लिया,
अरे ! सामाजिक दूरी को तो तूने वर्ड ऑफ द डे ही बनवा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
घर से काम का नया सिलसिला तूने शुरू करवा दिया,
लोगों के काम-धंधों को तूने बंद करवा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
कभी न बिकने वाले सैनिटाइजर को तूने दुकानों से लुप्त करवा दिया,
हैंड वॉश की बोतलों को चुटकियों में गायब करवा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
20 सेकंड तक हाथ धोने का नया किस्सा शुरू करवा दिया,
मास्क को तो तूने आउट ऑफ डिमांड करवा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
इन छुट्टियों में बच्चों को तो तूने पराठे खिलवा कर कद्दू जैसा मोटा बना दिया,
अम्मी के कामों को तूने ही चौगुना बढ़वा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
अरे! तूने तो पूरी दुनिया को घर पर बिठा कर बोर ही करवा दिया।
ऐ करोना यह तूने क्या करवा दिया।
मंगल पर घर बनाने के लिए कुछ लोगों को तो बख्श दिया होता,
चल वही गुज़ारा कर लेते अपनी बाकी जिंदगी काट कर।
अब बस भी कर यार तूने अपना बहुत रोब जमा लिया,
अब दुश्मनों के दांत खट्टे करने की बारी हमारी है,
ऐ कोविड़- 19 अब तेरे फ़िर से घर जाने की बारी है।
