STORYMIRROR

Neerja Sharma

Tragedy

3  

Neerja Sharma

Tragedy

करो ना

करो ना

1 min
807


करोना जी

आपके चक्कर में

हमारी बस हो गई

करो, न करो, सुनकर

जिंदगी दूभर हो गई।


बड़ा आसान है कहना 

बस घर पर ही रहो ना

मजा तो तब है जब कहें

कोई काम न करो अब

थोड़ा आराम करो ना।


करो ना करो ना

बहुत हुआ जाप 

अब और करो ना

घर में ही रहो ना

काम भी करो ना।


बाहर जाओ ना

करोना हराओ ना

आराम करो ना

काम करो ना 

खुश रहो ना ।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy