कर्मों का फल
कर्मों का फल
जीवन में जो किया है उसका फल तू पाएगा,
तेरा किया हुआ तुझे ही लौटकर मिल जाएगा,
सुन मनुष्य किसलिए तू करता इतना घमंड है,
एक दिन तेरा यह घमंड चूर -चूर हो जाएगा,
जब जन्म हुआ तेरा तब कुछ न था तेरे पास,
तू मिट्टी से आया और इसमें ही मिल जाएगा,
तूने छल से अपने जीवन में जो कुछ जोड़ा है,
ये धन दौलत और पैसा तेरे साथ नहीं जाएगा,
तूने जो भी बुरे कर्म किए हैं अपने जीवन में
उन बुरे कर्मों का फल तू अवश्य ही पाएगा,
अभी भी संभल जाओ छोड़ दो बुरे कर्म सभी,
वरना अपने बुरे कर्मों से जीवन भर पछताएगा,
जीवन में जो किया है उसका फल तू पाएगा,
तेरा किया हुआ तुझे ही लौटकर मिल जाएगा!!
