STORYMIRROR

Anu Yadav

Inspirational

4  

Anu Yadav

Inspirational

कपड़ा या इज़्ज़त ?

कपड़ा या इज़्ज़त ?

1 min
338

रेशम का कपड़ा समझ के तूने जिसको है छुआ, 

वो है किसी का सम्मान और किसी की मर्यादा। 

बाल समझ के तूने जिससे है पकड़ा, 

वो है किसी का अभिमान और किसी के खुशियों का राज। 

औरत हो या मर्द हो , 

किसी के साथ नही खेल सकता कोई इस तरह। 

नही छु सकते तुम उनको, समझ के अपना खिलोना। 

शब्दों मे बयां नहीं हो सकती,  क्या क्या लोगो ने है झेला। 

भाई - दोस्त जिसको समझा वो ही दुख दर्द दे गया। 

वो हर आँसु जो निकले उस इंसान की आँखो से, 

उसकी कीमत तुम्हारी सातों पीढ़ी चुका नहीं सकती। 

जो आग के चक्र में लाके खड़ा कर दिया, 

उस चक्र को पानी से नहीं बुझाया जा सकता। 

जिन यादों को जन्म दिया है, 

उसको किसी भी दण्ड से भुलाया नहीं जा सकता। 

इंसान को इंसान की तरह रहना चाहिए, 

अगर एक बार वो जानवर बन जाए

तो वापस वो कभी नहीं बदल सकता। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational