STORYMIRROR

Birendra Nishad शिवम विद्रोही

Inspirational Others

3  

Birendra Nishad शिवम विद्रोही

Inspirational Others

कोई ऐसा ग्रंथ

कोई ऐसा ग्रंथ

1 min
66

रचे गए

यहाँ

वेद

त्रि-पिटक

कल्प-सूत्र

कुरान

बाइबिल

गुरु-ग्रंथ साहिब

और बहुत कुछ


बनाये गए

यहाँ

हिंदू

बौद्ध

जैन

मुस्लिम

ईसाई

सिख

और बहुत कुछ


फिर 

बने यहाँ

पण्डित

भिक्षु

साधु

मौलवी

फॉस्टर

धर्मगुरू

और भी बहुत कुछ


इन्होंने मिलकर

ग्रंथों से उनकी आत्मा छीनी

और खतम कर दिया

आदमी की आदमियत

इंसान की इंसानियत!!


इसीलिए

ललकारता है 

विद्रोही

छोड़कर

हिंदुत्व

बौद्धत्व

इस्लामिकता

ईसाईयत

और भी बहुत कुछ


बचिए

पांडित्य से

मौलवीयत से

ईसाईयत से

और बचाइए

सिर्फ और सिर्फ

इंसानियत

आदमियत!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational