STORYMIRROR

Palak Inde

Abstract Drama Romance

4  

Palak Inde

Abstract Drama Romance

कम्बख्त इश्क़

कम्बख्त इश्क़

1 min
390

ये मोहब्बत का किस्सा 

आज हमने मुकम्मल कर दिया

खुद तो सिरफिरे थे ही,

उन्हें भी पागल कर दिया

वो एकतरफा मोहब्बत की लत हमें लगी थी

हमने तो उन्हें भी इसका शिकार कर दिया

उनके ख्यालों में अक्सर

हम खोया करते थे

आज हमने उन्हें

अपने आप से अंजान कर दिया

वो रातों को नींद 

हमें नहीं आती थी

मालूम चला,

आज रात वो सोए नहीं

हमारे ख्यालों ने भी कमाल कर दिया

ये प्यार, इश्क़, मोहब्बत 

सब लफ्ज़ अधूरे हैं

मगर इन अधूरे लफ़्ज़ों ने 

हमें पूरा कर दिया


कमबख्त इश्क़ ने भी

क्या कमाल कर दिया

खुद बेकसूर बनकर 

हमें गुनाहगार कर दिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Palak Inde

Similar hindi poem from Abstract