STORYMIRROR

मानसिंह मातासर

Children

4  

मानसिंह मातासर

Children

किताब

किताब

1 min
519

सीख मिले है जिससे अच्छी,

खूब बढ़ाती ज्ञान।

भूले को यह राह दिखाती,

वतन दिलाती मान ।।


बिन बोले सब कुछ कह जाती,

आती सबके काम।

बच्चे बूढ़े सब हैं पढ़ते,

पुस्तक उसका नाम ।।


रामायण में राम कहानी,

पढ़ें लगाकर चाव।

और पढ़ें महाभारत कथा,

जग प्रसिद्ध संग्राम।।


धार्मिक ग्रन्थ सिखाते जीना,

गीता और कुरान।

गुरुग्रंथ और बाइबिल में,

छिपा जीव कल्याण।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children