किसे इस संसार से मतलब?
किसे इस संसार से मतलब?
प्रिया को तो बस अपने प्रियतम के ,
एक बार दीदार से मतलब होता है !
ज़िन्दगी में ज़रा और जो मिल सके ,
तो बस सच्चे प्यार से मतलब होता है !
मोहब्बत करनेवालों को बेइंतहा इश्क में ,
फ़क़त अपने दिलदार से मतलब होता है !
अब किसे पता ये ज़िंदगी बाकी है कितनी,
जीनेवालों को मौत से कहाँ यार मतलब होता है !
अब जाने से पहले उस मौत के आगोश में ,
बताओ भला किसे इस संसार से मतलब होता है !

