ख्याल तेरा आया।
ख्याल तेरा आया।
जब भी आए तेरी याद मुझे...
इस दिल को ख़्याल तेरा आया।
जब भी ली सुकून की साँस
इस दिल को ख़्याल तेरा आया।
चलती हवाएँ जब मुझे छू कर गुजरी
इस दिल को ख़्याल तेरा आया।
जब भी पाया खुद को अकेला
दुनिया की इस भीड़ में...
इस दिल को ख़्याल तेरा आया ।
तेरे साथ गुजरा वो वक्त आए याद
इस दिल को ख़्याल तेरा आया।
जब भी आया मौसम सावन का
इस दिल को ख़्याल तेरा आया।
होती वारिस कि बूंद जब छूए
मेरे तनमन को...
बूँदों के स्पर्श से तेरा ख़्याल आया।
देख तेरी तस्वीरें जब छलक
पड़े आँसू मेरे...
उन आँसुओ के साथ भी तेरा
ख़्याल आया।
सुनो जाना तुम तो नहीं आए
मेरे लाख बुलाने पर मगर...
हर पल तेरी याद और इस दिल
को ख़्याल तेरा आया।

