खूबसूरत सफ़र
खूबसूरत सफ़र
नजरिए से बहुत खूबसूरत है ये जगत
जन्म से मृत्यु तक अनेकों रूपक मिलते हैं।
शीशु की नजर से मां के वक्ष से बहती दुग्ध गंगा
जब जीवन अमृत के सबसे खूबसूरत पल मिलते हैं।
एक मां की नजर से अपने अंश को निहारना आहा!!
मातृत्व के सबसे खूबसूरत पल चेहरे पर खिलते है ।
पितृ का हर्ष अपार अपने अंश को दुलारते हुए आहा!!
नवसृजन के आनन्द में खूबसूरती के क्षण बितते है।
शनै शनै फिर संसार के रहवासी बनकर विचरण करते
ईश्वर के हर खूबसूरत रूप में मार्गदर्शन मिलते है ।
एक खूबसूरत सफ़र यूं ही चलते चलते एक दिन फिर
सफ़र पूर्ण कर स्वर्ग में भवसागर में जा मिलते हैं।
