STORYMIRROR

Yogeshwar Dayal Mathur

Inspirational

4  

Yogeshwar Dayal Mathur

Inspirational

खूबसूरत इंसान

खूबसूरत इंसान

1 min
286

बड़े बहादुर इंसान है ये

जो खुद से भी लड़ जाते हैं

अपनी गलती होने पर भी

वो नहीं उसे छुपाते हैं


गुस्सा अगर आ भी जाए

मुस्करा कर उसे दबाते हैं

जब बात इंसाफ की होती है

सच कहने से नहीं कतराते हैं


मदद किसी की करने को

हमेशा तैयार हो जाते हैं

कोई एक हाथ बढ़ाता है

ये दोनों हाथ बढ़ाते है


किसी को मुश्किल में देख कर

परेशानी अपनी भूल जाते हैं

सूरत में हम जैसे ही हैं

सीरत से मुख्तलिफ बंदे हैं 


हम में से ही कुछ लोग है ये

पर ये इंसान खूबसूरत भी हैं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational