STORYMIRROR

निखिल कुमार अंजान

Inspirational Others

4  

निखिल कुमार अंजान

Inspirational Others

कहती है जिंदगी.....

कहती है जिंदगी.....

1 min
290

मुस्कुराहटें कुछ अधूरी सी है

जिंदगी बरसात में 

कुछ भीगी भीगी सी है

ढूंढता हूँ मै खुशी के पल

कहती है जिंदगी 

तू संग संग मेरे चल,

मुस्कुराना हमको भी आता था

यूँ ही छोटी छोटी बातों पे

ये दिल मचल जाता था,

शायद वो एक पुराना दौर था

जो मेरा बचपन कहलाता था,

जिंदगी के संग संग चलते

कितनी दूर आ गए निकल के

अपना बचपन 

अपने बच्चों मे देखते हैं

जो मुस्कुराहटें हैं अधूरी सी

उनको पूरा यहाँ समेटते हैं!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational