STORYMIRROR

bhagawati vyas

Romance

4  

bhagawati vyas

Romance

" खिली खिली मुस्कानें होंगी "

" खिली खिली मुस्कानें होंगी "

1 min
557


चलो रंग बरसेगा अब तो ,

फाग खड़ा सत्कार को !!


रंग भरी पिचकारी हाथों ,

उड़ता हुआ गुलाल हो !

आनन सबके हो मदमाते ,

छिपता हुआ मलाल हो !

खिली खिली मुस्काने होंगी ,

कहीं किसी मनुहार को !!


इंद्रधनुष आंगन उतरेंगे ,

खिंचती हुई कमान से !

खिले खिले मन प्राण सभी के ,

गीतों के मधुगान से !

झूमे जन जन नहीं भुलाए ,

भेंट मिले उपहार को !!


कुछ पल की खुशियां अपनी हो ,

गम की रेलम पेल में !

सब कुछ अपना भूल चलें जो ,

रंगों के इस खेल में !

याद रखें हम नेह सनी बस ,

मीठी सी फटकार को !!


गली सड़क हो , गांव नगर हो ,

हो उमंग उत्साह भी !

दर्द बांट लें आपस में हम ,

हो थोड़ी यह चाह भी !

वक्त देख ले छटा निराली ,

थामें उस रफ्तार को !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance