STORYMIRROR

aazam nayyar

Abstract

4  

aazam nayyar

Abstract

ख़ुशी से दिल अपना ग़रीब है

ख़ुशी से दिल अपना ग़रीब है

1 min
267

ख़ुशी से दिल अपना ग़रीब है 

कब दिल अपना खुशनसीब है 


गिला क्या करुं ग़ैर से भला 

यहां तो अपना ही रकीब है 


किसे मैं हाले दिल सुनाऊँ अब

नहीं कोई भी अपना हबीब है 


तन्हा हूँ नगर में बहुत यहां 

नहीं कोई मेरे करीब है 


मैं जो चाहता हूँ नहीं मिलता 

जीवन अपना तो बदनसीब है 


ग़म का सिलसिला इसलिए है ये 

ख़ुशी अपनी तो सब सलीब है 


जिसे समझा अपना यहां आज़म 

वो निकला अपना ही रकीब है! 

आज़म नैय्यर 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract