खाली हाथ सभी आते।
खाली हाथ सभी आते।
पिछले कुछ दिनों से बहुत बुरा हाल है,
प्रकृति नाराज़ और हम सभी बेहाल हैं।
कितनी ही तबाही अब तक हो चुकी है,
जान-माल की हानि ज़्यादा हो चुकी है।
अब पहाड़ी क्षेत्रों में रोज़ तबाही हो रही,
कुछ लोगों के कारण जनता भुगत रही।
खाली हाथ हम सभी ने जन्म लिया था,
खाली हाथ ही हम सभी ने भी जाना है।
नदियों में पानी खतरा मानवता के लिए,
पहाड़ों में भूस्खलन खतरा है हमारे लिए।
दो लेन हाईवे या चार लेन हाईवे बना के,
सफ़र बड़ा छोटा हो तो ये पहाड़ काट के।
कितने पेड़ काटकर सड़कों को बनाया है,
प्रकृति ने आज हमें वो सब ही लौटाया है।
याद रखना कि खाली हाथ सभी आते ही,
भूलना नहीं कि खाली हाथ सभी जाते ही।
