कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी...
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी...
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
नाज़ों से पाली उस कली को लिखूँगी,
हमेशा उसकी दुआ में उठते हैं जो हाथ,
उन हाथों की अनगिनत कहानियाँ लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
वो बचपन के झूले, वो यादें लिखूँगी,
जिन्हें याद कर नम होती हैं आँखें,
उन आँखों की गहराइयाँ लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
वो ख़ुशी के नज़ारे, वो वादियाँ लिखूँगी,
वो ग़म के बादल, वो बारिशें लिखूँगी,
वो सावन के झूले, वो मुस्कान लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
मुस्कान में छुपे हुए उन आँसुओं को लिखूँगी,
तन्हाई के उन पलों को लिखूँगी,
तेरी याद में उन सिसकियों को लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
वो पतझड़ की वीरानी,
वो सर्दियाँ लिखूँगी,
तेरे इंतज़ार में बिताए वो लम्हे लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
वियोग की वो आग लिखूँगी,
फिर से मिलने की चाह लिखूँगी,
दुआ में उठते हाथों का साथ लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
ज़िंदगी का हर पन्ना लिखूँगी,
अच्छा बुरा वक़्त लिखूँगी,
उस वक़्त के रहबर लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
उम्मीद और निराशा लिखूँगी,
तेरे सज्दे में उठते हाथ लिखूँगी,
तेरा अपरम्पार प्यार लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी,
ख़ुदा की रहमत से जीती हर बाज़ी लिखूँगी,
माता-पिता के रूप में मिले जो फ़रिश्ते,
उनसे मिली ताक़त से हर ना-मुमकिन जीत लिखूँगी!
कभी लिख पाऊँ तो खुद को लिखूँगी.....
