STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

3  

Kawaljeet GILL

Romance

कौन सी नई बात होगी

कौन सी नई बात होगी

1 min
463

हम तुम्हे भूल ना पाएंगे

ये जानते है हम

तुम मेरे दिल की धड़कनों

में समाए हो कुछ इस तरह

की धड़कनें खत्म हो सकती है

पर तेरी याद नहीं।


तुम अगर हमको भूल गए कभी

तो हम तुमको अपनी याद

दिला देंगे

तुमको तुम्हारे वादे याद दिलाएंगे

तुमको अपना रिश्ता याद दिलाएंगे।


तुझे खुद से दूर जाने न देंगे

चंद रोज़ जो मैं दूर हो भी जाऊँ

तो तुम परेशान और उदास ना होना

तेरे आस पास ही हूँ मैं दूर नहीं तुझसे।


दिल मे अपने तलाश कर लेना

साया हूँ मैं तेरा हवा का झोंका हूँ मैं

तुझे छू कर तुझे महसूस करवा जाऊँगी

तेरे ही आस पास हूँ मैं ,


ये सोचकर अपने चेहरे पर हँसी ले आना

कैसे कह दे कि मेरे प्यार की कहानी है जुदा

हर कहानी का एक सा अंजाम होता है

दुश्मन जमाना होता है जुदाई ही नसीब होता है।


लिखने वाले ने लिखी अधूरी कहानियां

इसमे दोष उसका भी नहीं यारों

प्यार का पहला शब्द ही अधूरा है

लिखा जो हमारे नसीब में दर्द कान्हा ने,


तो उसका और राधा का प्यार भी अधूरा था

वो भी तो रोया था राधे के प्यार को

हम जो रो लेंगे तो कौन सी नयी बात होगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance