Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI

Romance

4.5  

Dr.SAGHEER AHMAD SIDDIQUI

Romance

कैसे लिखूं?

कैसे लिखूं?

1 min
292


किसी परवाने पे ,जुगनू पे, शे`र कैसे लिखूँ।

गुल ओ गुलशन पे खुशबू पे शे`र कैसे लिखूं।


तमाम लोग हैं फुटपाथ पर भूखे सोए!

कहो, सरकार के जादू पे शे`र कैसे लिखूं।


उदासी चारों तरफ फैली है नहूसत की।

Facebook insta पे,याहू पे शे`र कैसे लिखूँ।


सभी का प्यास बुझाने को नहीं पानी है।

मुल्क के दूसरे पहलू पे शे`र कैसे लिखूं


यहां रहबर भी तो रहजन की तरह लगते हैं।

किसी बाबा किसी साधु पे शेर कैसे लिखूं?


हमारे शे`र ग़ज़ल नज़्म आईना ए अदब।

"सगीर" सिर्फ इक पहलू पे शे`र कैसे लिखूं?


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance