काला रंग
काला रंग
उन्हें बांध लेती हैं
रेशम सी काली जुल्फें
जिन्हें वो कहते हैं
काले बादल
उन्हें डुबो देती हैं
वो काली आंखे
जिन्हें वो कहते हैं
गहरी झील
उन्हें आकर्षित करता है
टोडी़ पर काला तिल
जिसे वो कहते हैं दिल
वो पसन्द कर लेते हैं
काली चाय, काली रातें
काले मन के लोग भी
बस उन्हें पसन्द नहीं
काले रंग की खाल
वो भी इक लड़की की।
