STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational

जय श्री राम!!!

जय श्री राम!!!

1 min
27

उद्घोषित हुआ "जय श्री राम !!!" का नारा...

इस देश में रामराज्य का आवाहन हुआ !

मानव समाज में

एक नई रोशनी की शुरुआत हुई...

यही आस्था व विश्वास की जीत है !


सदियों का इंतज़ार अब खत्म हुआ...

अब हर घर "राम-लल्ला" आएंगे --

चलिए, हम सब मिलकर

दीप प्रज्वलित कर

और श्री राम जी का स्वागत करें...!!!


ये यज्ञ है जन-जागरण की...!

ये यज्ञ है आत्ममंथन की...!

चलिए, हम सब मिलकर 

भारत में "रामराज्य" का उद्घोष करें!!!


अब और अराजकता की

कोई गुंजाइश नहीं...

अब अधर्म-अपकर्म-अन्याय-अविचार-अविश्वास की कोई गुंजाइश नहीं...

अब हमारे घर-आंगन में भी

"राम-लल्ला" आएंगे...


ऐसे सुयोग हुआ हमारे जीवन में

कि इस जन्म में हम स्वयं को

सार्थकता देने की चेष्टा में

सफलतापूर्वक अग्रसर होने की

सुचिंता को एक सुगम पथ देने में

कामयाब हुए...!

इससे बढ़कर और क्या मांगें हम

जब हमारे घर-आंगन में भी 

"राम-लल्ला" आएंगे...?


"जय श्री राम !!!" ध्वनि से सारा जग

आज मुखरित हुआ...

चलिए, हम सब मिलकर

ये नेक काम करें...

चलिए, हम "राम-लल्ला" का

तहेदिल से स्वागत करें...!!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action