STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

3  

Kawaljeet GILL

Romance

जरूरी तो नहीं

जरूरी तो नहीं

1 min
395

कभी हमारा जिक्र हो ये

जरूरी तो नहीं लेकिन

याद तो फिर भी आती होगी

कि कोई पागल सी थी

जो मेरे दिल में बसती थी।


जरा ये तो बताओ हमको कि

तुम कभी अपनी महफ़िलों में

हमारा जिक्र भी करते हो क्या

सच सच बताना झूठ ना बोलना,


क्योंकि मुझे पता है जब भी तुम

याद करते हो हमको हिचकी आती है

हमारे होठों पर तो हर वक्त

तेरे फ़साने होते हैं।


कोई और नाम याद नहीं रहता

बस तेरे नाम के सिवा 

हम दिल के राज अपने अपनी

 महफ़िलो में बयाँ करते हैं हर पल।


तुझको याद करते हैं

जरा ये तो बताओ हमको.....।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance