STORYMIRROR

KARAN KOVIND

Abstract Children

3  

KARAN KOVIND

Abstract Children

जो देखना सुनना चाहिए

जो देखना सुनना चाहिए

1 min
315

मैं जब आकाश के नीचे पाताल के ऊपर

दो पांव दो हाथ दो आंख एक मुंह एक जबान

और दो कान लेकर खेल रहा था

हजारों कोशिकाओं से बनी मिट्टी पर

उन सभी को देख रहा था 

जिसे देखना नहीं चाहिए नग्न आंखों से

बच्चों का भीख मांगना एक छोटा मजदूर

जो बच्चा है और मैं भी, मैं खेल रहा था और वो 

मजदूर था उसे बंदी बनाया गया खुले आकाश में

और जिसे सुनना नहीं चाहिए एक स्त्री का बलात्कार 

उसे बदहवास का शिकार बनाया गया

और सबसे बुरी बात जो बोलना नहीं चाहिए 

कि मैं इन सभी कारणों को जड़ से उखाड़ दूंगा

लेकिन फिर कोई बच्चा देखता है सुनता है 

यही दोहराता आयाम 

और अंत में कुछ कहता हैं। जो केवल कविता ही रहती है ।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract